लालकुआं : अधिवक्ता गोपाल दत्त जोशी बने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता
लालकुआं। उत्तराखण्ड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने लालकुआं निवासी अधिवक्ता गोपाल दत्त जोशी को प्रदेश का महत्वपूर्ण दायित्व सौपते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।
उत्तराखण्ड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में लालकुआं क्षेत्र के बिन्दुखत्ता इन्दिरा नगर निवासी अधिवक्ता गोपाल दत्त जोशी उर्फ राजू जोशी को कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रूचि को देखते हुए उत्तराखण्ड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है।
साथ ही उनसे दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की गई है। जिसके बाद संगठन से जुड़े प्रदेश के अधिवक्ताओं सहित लालकुआं बिन्दुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज