लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ का उपभोक्ताओं को झटका, आंचल दूध हुआ महंगा, अब इतने में मिलेगा….
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को झटका देते हुए दो रुपए दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। इस मामले में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि मार्केट में प्रतिस्पर्धा में मौजूद अन्य कंपनियों द्वारा अत्यधिक दूध के रेट कर देने के बाद उन्हें मजबूरी में दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने पड़े हैं।

राज्य में नवनियुक्त सरकार के गठन होते ही आंचल ने अपने दूध दरों में वृद्धि कर महंगाई का तड़का लगाते हुए जनपद में सबसे ज्यादा खपत होने वाले स्टैंडर्ड दूध में प्रति लीटर 2 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 48 रुपये से 50 रुपये कर दिया है। अब आंचल फुल क्रीम दूध 58 रुपये से बढकर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि उनके साथ मार्केट में प्रतिस्पर्धा कर रही अन्य कंपनियों द्वारा उनसे अत्यधिक ज्यादा रेटों में दूध बेचा जा रहा है, जबकि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा बहुत ही कम पैसे में दूध बेचा जा रहा था, अपने आप को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने और संस्था हित के चलते उन्होंने मात्र दो रुपए लीटर दो प्रकार के दूध में बढ़ाए हैं। बाकी दुग्ध उत्पादों एवं दूध की अन्य पैकिंग में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। मात्र फुल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध में ही दो रुपए बढ़ाये गए हैं, उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाने की अपील की हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!