लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में किया जनसंपर्क, लिया आशीर्वाद
लालकुआं। लालकुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने समर्थन में आज बिंदुखत्ता क्षेत्र में जबरदस्त जनसंपर्क किया। इस दौरान पवन चौहान ने लोगों से आशीर्वाद लिया। वहीं, चौहान लोगों को आश्वस्त किया कि वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि इस क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया तो लालकुआं विधानसभा का अभूतपूर्व विकास करेंगे।

इस मौके पर पवन चौहान का लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पवन चौहान ने कहा कि रोजाना जिस तरह से जनता उनपर अपना प्यार लुटा रही है और अपना कीमती समय उनके चुनाव प्रचार में दे रही है इसके लिए वे सदैव उनके ऋणी रहेगें। उन्होनें कहा कि आगामी 14 फरवरी को जनता को इसी तरह अपना आर्शीवाद बरकरार रखने की अपील की ।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई