लालकुआं: बिंदुखत्ता से किशोरी को लेकर भागा युवक काशीपुर में दबोचा, मुकदमा दर्ज
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र में बिन्दुखत्ता के संजय नगर प्रथम का युवक नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हुए। जिन्हें आज पुलिस ने काशीपुर से दबोच लिया है। वहीं पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा है, जबकि युवक को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
दरअसल कल बिंदुखत्ता के रावत नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी बेटी लगभग 15 वर्षीय बेटी तीन सितंबर को स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुचने पर परिजनों ने बेटी की सभी संभावित जगहों पर तलाश की। इधर पुलिस को भी 112नंबर पर मामले की जानकारी दी गई।
इसी दौरान उसे एक युवक से जानकारी मिली कि उसकी बेटी को संजयनगर द्वितीय निवासी ऋतिक जेठी बहला फुसला कर लालकुआं से काशीपुर जाने वाली रेलगाडी में बिठा कर ले गया है। युवक ने दोनों की फोटो भी अपने मोबाइल पर उतारी थीं। पीड़ित पिता ने जब ऋतिक जेठी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसके दोनों नंबर स्विच आफ आ रहे थे।
इस पर पिता ने कोतवाली पहुंच कर ऋतिक जेठी के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। आज सुबह पुलिस ने काशीपुर में ऋतिक जेठी के एक ठिकाने पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं से पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस दोनों के लेकर लालकुआं कोतवली पहुंची। फिलहाल किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय और जेठी को अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज