लालकुआं: बिन्दुखत्ता निवासी व्यक्ति 10 दिन से था लापता, आज गौला नदी में मिला शव, पुलिस पड़ताल में जुटी
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गौलानदी में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है वही शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गौलानदी में मिले मृतक व्यक्ति की पहचान तिवारी नगर द्वितीय बिन्दुखत्ता निवासी मोहन सिंह के रूप में की है मृतक व्यक्ति बीते 10 दिनो से घर से लापता था, जिसकी मृतक के परिजनों ने 21 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसके बाद आज गौलानदी में मोहन सिंह का शव बरामद हुआ है वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!