लालकुआं: पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल ने सरकार से प्रभावितों को जल्द मदद दिलाने की मांग की।
लालकुआं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह खनवाल ने बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर, रावत नगर, संजय नगर, खुरियाखत्ता, तीन मंदिर, समेत अन्य तटवर्ती आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने डीएफओ संदीप कुमार व एसडीएम मनीष कुमार सिंह से फोन पर बात कर शीघ्र धान व गन्ना की फसल के नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुवावजा देने व गौला नदी से हुए उपजाऊ भूमि का कटाव रोकने के लिए तत्काल आपदा मद में बजट स्वीकृत कर तटबंध बनाये जाय। उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय गबदा में एक मकान नदी में समा चुका है। और कई अन्य मकान जद में है। मगर अभी तक सरकार द्वारा मुवावजे और अन्य फौरी मदद नही की है। साथ ही धान, गन्ना व अन्य फसलों का नुकसान हो गया है उन्होंने प्रभावितों को जल्द मदद नही दी गई तो वे आन्दोलन करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज