लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक किलो चरस के साथ रुद्रपुर का तस्कर किया गिरफ्तार
लालकुआं। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज लालकुआं कोतवाली के सुभाषनगर पुलिस चेक पोस्ट से घोड़ानाला क्षेत्र को जा रहे कुख्यात चरस तस्कर को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस धाराओं में उसका चालान कर दिया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कल शाम को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने मुखबिरी की सूचना के चलते पर्वतीय क्षेत्रों से चरस लाकर तराई के इलाकों में उसे रिटेल में बेचने वाले तस्कर मोहम्मद फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नई बस्ती पक्का खेड़ा, वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया। वह घोड़ानाला के वर्मा कॉलोनी की ओर को जा रहा था, तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो चरस बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त चरस तस्कर लंबे समय से पर्वतीय क्षेत्रों से भारी मात्रा में चरस लाकर रुद्रपुर व घोड़ानाला क्षेत्र में बेच रहा था, उन्हें काफी लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके तहत गत शाम उक्त चरस तस्कर को दबोच लिया। आरोपी का एनडीपीएस की धाराओं में चालान किया जा रहा है। साथ ही उक्त चरस तस्कर के तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं। पुलिस इसे भी खंगाल रही है, जल्द ही चरस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!