लालकुआं: यहां डंपर से टकरा कर पलटी कार, पुलिस व स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो..

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नेशनल हाईवे 109 में इंडियन ऑयल डिपो गुमटी के पास हल्द्वानी से बरेली जा रही एक बलेनो कार संख्या यूपी 15 बी वाई- 1299 डंपर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे पलट गई।

मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग पुलिस वाहन 112 में तैनात कॉन्स्टेबल तरुण मेहता व जितेंद्र सिंह ने त्वरित एक्शन लेते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कार में बैठे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। कार में कालाढूंगी चकलुवा निवासी गुरमीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह उम्र 32 वर्ष ,हरमीत कौर पुत्री सत्येंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष ,गरिमा पुत्री हीरा सिंह उम्र 29 वर्ष सवार थे पुलिस व स्थानीय लोगों की तत्काल सहायता एवं सीट बेल्ट पहनने के चलते कार सवार सभी लोग सुरक्षित व सकुशल है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस और स्थानीय जनता द्वारा तत्काल सहयोग करने पर सराहना करते हुए कहा कि कहीं पर भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना होती है मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तुरंत मदद करें। उन्होंने कहा उक्त दुर्घटना में तत्काल सहयोग के लिए सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad