लालकुआं: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में सेंचुरी श्रमिक का शव मिलने से सनसनी

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र 25 एकड़ कालोनी में 52 वर्षीय श्रमिक का अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार 25 एकड़ कालोनी में रह रहा सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत 52 वर्षीय श्रमिक गौरी शंकर लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहा था, वर्तमान में वह अपने कमरे में अकेले ही रहता था, आज दोपहर तक जब गौरी शंकर का कमरा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर जाकर कमरा खुलवाया तो गौरी शंकर की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस को मृतक के पास दवाइयां बरामद हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना भिजवा दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad