लालकुआं : प्रतिष्ठित व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,बेटी गंभीर रूप से घायल,परिवार में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं : आज अपनी बेटी के रिश्ते की बात करने दिनेशपुर गए लालकुआं के किराना व्यवसाई सुरेश कुमार उर्फ बंगाली दादा अपनी बाइक से लालकुआं की ओर लौट रहे थे की मटकोटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर को लालकुआं गौला रोड स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी सुरेश कुमार उम्र 52 वर्ष अपनी बेटी अंजली सरकार उम्र 22 वर्ष के साथ बाइक द्वारा दिनेशपुर से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक दिनेशपुर के मठ कोटा मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार से दुर्घटना हो गई वहीं राहगीरों द्वारा उनको घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुरेश कुमार उर्फ बंगाली दादा को मृत घोषित कर दिया। वही उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, वही लालकुआं शहर में इस दुख भरी खबर को सुन शोक की लहर फैल गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad