लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने ताबड़तोड़ किया जनसंपर्क

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने लालकुआ के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चला रखा है। वही संध्या डालाकोटी को महिलाओं का अपार समर्थन मिलता दिख रहा है।

दरसल कांग्रेस पार्टी से संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया। जिसके बाद विधानसभा में दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा समर्थकों में बगावत शुरू हो गयी थी। जिसके उनका टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लालकुआं विधानसभा से उतार दिया गया। जिसके बाद से नाराज चल रही संध्या डालाकोटी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया और अब क्षेत्र में अपने समर्थन में प्रचार प्रसार तेज कर दिया है।

आज उन्होंने चोरगलिया गौलापार हल्दूचौड़ बेरीपढ़ाव, बिन्दूखत्ता सहित दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जनसंपर्क किया इस दौरान उनके जनसंपर्क में महिलाओं का अपार समर्थन देखने को मिल रहा है। इधर संध्या डालाकोटी ने कहा कि उन्हें जनता पर पूरा विश्वास है और जनता ही उन्हें जीताकर विधानसभा भेजेगी। उन्होंने कहा कि लालकुआं में उनके जीतने के बाद विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad