लालकुआं: पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर बिना नंबर प्लेट की कार से शराब की तस्करी कर रहा था. मौके पर कार से 3 गैलन कच्ची शराब बरामद किया गया है. वहीं, आरोपी को जेल भेज दिया है।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर पुलिस बैरियर के पास एक कार को रोका गया. जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 3 गैलन कच्ची शराब रखी हुई थी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो किच्छा से शराब लेकर आ रहा था. जिसे वो कहीं सप्लाई करने जा रहा था.
आरोपी का नाम विकास मंडल है, जो लालकुआ के आजाद नगर वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल दिया है. जबकि, कार को सीज कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!