लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने 58 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लालकुआं निर्मल कॉलोनी निवासी एक युवक को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जो नशे की खेप को क्षेत्र में खपाने लाया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर स्थिति बेरियर पर चेकिंग कर रही थी जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक लालकुआं कि तरफ आता दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो वहां पुलिस को देख वापस भागने लगा शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
वहीं पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुमित पुत्र सुरजपाल निवासी निर्मल कॉलोनी लालकुआं का बताया। इधर पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत एक लाख से अधिक हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम में एसआई गुलाब सिंह कम्बोज, कांस्टेबल आनंद पुरी, सुरेश प्रसाद, प्रकाश रावत, एसओजी से अशोक रावत, त्रिलोक रौतेला आदि मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!