लालकुआं: यहां विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
लालकुआं। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में निकलने वाले नाले के किनारे विशालकाय अजगर दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रिक्स्यू जंगल में छोड़ दिया है।
शनिवार की देर शाम को पश्चिमी घोड़ा नाला निवासी आनंद गिरि ने अपने खेत में सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले नाले के किनारे लकड़ी के ढेर में विशालकाय अजगर देखा। जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई, उस समय ग्रामीणों ने सोचा कि रात्री में अजगर नाले में चला जायेगा।
रविवार की सुबह ग्रामीण ने लकड़ी के ढेर में देखा तो अजगर वही सोया हुआ था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना गोला रेंज के वन कर्मियों को दी। जिसके बाद वन कर्मी पान सिंह मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रिक्स्यू कर अजगर को पकड़ लिया। बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वहां अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!