लालकुआं : यहां 157 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
लालकुंआ। कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने 157 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में दफा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया
पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर के दिशा निर्देश में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के आदेशानुसार हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी लालकुआं और हल्दूचौड़ के बीच चेकिंग चला रहे , पुलिस कर्मियों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि उक्त मार्ग से कच्ची शराब की बड़ी खेप निकलने वाली है, और इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहे अभियुक्त प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी लालकुआं को 157 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में दफा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया
पुलिस टीम
1–उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी
2–का0 रमेश नाथ
3– का0 प्रदीप पिलख्वाल
चौकी हल्दुचौड़

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!