उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, बदली गई अहम जिम्मेदारियां
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन को उनके पूर्व दायित्वों से अवमुक्त करते हुए उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (U-PREPARE) का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं सौरभ गहरवार को उद्योग और आपदा प्रबंधन समेत अन्य विभागों की जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
आईएएस अधिकारी झरना कामठान को आपदा प्रबंधन विभाग से हटाकर अपर सचिव समाज कल्याण विभाग और प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा प्रकाश चन्द्र को ग्राम्य विकास विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव पेयजल विभाग तथा निदेशक स्वजल बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारी सुन्दर लाल सेमवाल को विकास आयुक्त दिव्यांगजन के पद से हटाकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं विक्रम सिंह यादव को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में एक बाध्य प्रतीक्षारत अधिकारी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखंड का दायित्व सौंपा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी
आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना