उत्तराखंड: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल! कई अधिकारियों के बदले दायित्व, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
हरिद्वार। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उपजिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेशों के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
स्थानांतरण के तहत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद पर जाने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का कार्यभार संभाल लिया है।
डीएम मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर उपजिलाधिकारी रुड़की के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उपजिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देहरादून से स्थानांतरित होकर हरिद्वार पहुंचे योगेश सिंह मेहरा को नया एसडीएम हरिद्वार नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों के दायित्वों में किए गए सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रशासनिक महकमे में हुए इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!