नैनीताल: भारी बारिश के चलते जिले में कल भी सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किए आदेश….

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। मौसम विभाग देहरादून के द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों, नालों, गधेरों में तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम में जिला मजिस्टेट / अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 10 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 10 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र- छात्राओं एंव आंगनबाडी केन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad