नैनीताल: पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुआ हमला, बाल बाल बचे
नैनीताल। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर एक व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संजीव पर पत्थर तोड़ने वाली धारदार छेनी से हमला किया जो संजीव के हाथ में लगा है। जिससे उनके हाथ में चोट आई है। घटना के बाद माैके पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव बेतालघाट के जावा गांव में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां अचानक एक स्थानीय युवक ने पत्थर तोड़ने वाली छेनी से संजीव के पेट में प्रहार करने की कोशिश की।
उपस्थित लोगों ने तत्काल ही युवक के वार से संजीव को बचा लिया लेकिन संजीव के हाथ में हल्की चोट आ गई । युवक के परिजनों की ओर से बताया गया कि हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह अपने घर पर बच्चों से भी ऐसी ही घटना करके कार्यक्रम में आया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!