नैनीताल: 14 फरवरी को जिले भर में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मतदान दिवस 14 फरवरी को जिले भर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

उन्होने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग लोकतन्त्र के महापर्व पर प्रतिभाग करते हुए मतदान करें।

उन्होने कहा कि 14 फरवरी (सोमवार) को मतदान के दौरान जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठान एवं कल कारखानों, शैक्षिणक संस्थानों/ अर्द्ध-निकायों, कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत कार्यरत कारीगरों/मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एंव दुकानों में कार्यरत/मजदूरों के लिए अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

उन्होने कहा कि उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले सभी बैंक/कोषागार/उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad