नैनीताल: यहाँ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई घायलों की जान
नैनीताल। नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रहा एक वाहन दो गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और ईलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को रात करीब 9 बजे नैनीताल से बर्फबारी देखकर वापस हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों का वाहन दो गांव के समीप एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद ज्योलिकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घंटो तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बमुश्किल सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और ईलाज के लिए हायर सेन्टर हल्द्वानी भिजवाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित