नैनीताल घूमने आए पर्यटक की होटल की बालकनी से गिरने पर मौत
नैनीताल। दोस्तों के साथ सरोवर नगरी घूमने आया बाराबंकी का पर्यटक होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे एसटीएच हलद्वानी लाया गया। इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजापुर बाराबंकी निवासी 26 वर्षीय नीरज वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा बुधवार को अपने चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने के लिए आया था। उन्हें दो दिन नैनीताल में बिताने थे। दोस्तों के मुताबिक सभी एक होटल में ठहरे थे। रात को नीरज वर्मा ने शराब ज्यादा पी ली।
दोस्त खाना खाने के लिए होटल से नीचे उतरे तो नीरज बालकनी में बैठा था। इसी बीच वह बालकनी से नीचे सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ने नशे का सेवन अधिक मात्रा में किया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!