चारधाम यात्रियों के लिए काम की खबर, अब इस दिन से होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब महज 12 दिन शेष हैं। इस बार चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक करीब 18 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जिनमें 16,741 विदेशी यात्री भी शामिल हैं।
28 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण
जिन श्रद्धालुओं ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, वे 28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार खास व्यवस्था की गई है। उनके पंजीकरण उनके ठहरने की जगह पर ही किए जाएंगे। इसके लिए ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, और विकासनगर व हरबर्टपुर में 15-15 रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाएंगे।
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने 6000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही 17 PAC कंपनियां भी यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी। पूरे यात्रा मार्ग में 2000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं और 14 ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा इस बार पूरे यात्रा मार्ग को 137 सेक्टरों में बांटा गया है, जिससे निगरानी और व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!