Uttarakhand: जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, मौजूदा संकट पर PMO में हुई हाई लेवल बैठक
उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने से पैदा हुए हालात गंभीर होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से बात कर मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं इस गंभीर मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने कैबिनेट सचिव और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ जोशीमठ के हालात को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जोशीमठ के जिला पदाधिकारी और उत्तराखंड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल हुए। बता दें कि जोशीमठ में अब तक 603 घरों में दरारें आ गई हैं और कई घर गिरने की कगार पर हैं। यहां से अब तक 44 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है।
इससे पहले पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जोशीमठ में जमीन धंसने को लेकर बातचीत की। पीएम ने मुख्यमंत्री को इस घटना के मद्देनजर राज्य को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उत्तराखंड के सीएम धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बताया कि पीएम मोदी ने मुझसे टेलीफोन पर बातचीत कर जोशीमठ (Joshimath) की स्थिति और लोगों के पुनर्वास व सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा। सीएम धामी ने बताया कि जोशीमठ की स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है। हम यह भी देखेंगे कि क्या अन्य पहाड़ी शहरों ने सहनशीलता की सीमा हासिल कर ली है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राज्य के चमोली जिले के स्थित जोशीमठ का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश सभी को सुरक्षित बचाने की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!