उत्तराखंड: मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी, 21 अगस्त से होगा मानसून सत्र
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से गैरसैंण में प्रारंभ होने जा रहा है। इस संदर्भ में गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में सत्र की अधिसूचना जारी की गयी। इस अधिसूचना के अनुसार 21 अगस्त को 11 बजे से सत्र की कार्यवाही प्रारंभ होगी जो 23 अगस्त तक चलेगी।

गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले इस सत्र को बढ़ाए जाने की कांग्रेस लगातार मांग कर रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने स्पष्ट किया है कि सत्र की अवधि जनअपेक्षाओं और कार्यवाही के आधार पर निर्धारित हाेती है। ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि विपक्ष का यह आरोप उचित नहीं है कि सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है, इसीलिए सत्र को मात्र तीन दिन का रखा गया है। उन्होंने कहा कि सत्र करदाता के पैसे से चलता है और यदि बिजनेस होता है तो सत्र की अवधि बढ़ाई जाती है, लेकिन यदि बिजनेस नहीं होता है तो सत्र की अवधि बढ़ाना जनता के साथ खिलवाड़ होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली