(बड़ी खबर!ल)उत्तराखंड: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में दो चरणों में होंगे मतदान

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। हरिद्वार जनपद को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी संबंधित जनपदों में चुनाव की विस्तृत सूचना जारी करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी। नामांकन पत्र प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक लिए जाएंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक होगी और 2 जुलाई को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

  • पहले चरण के लिए चुनाव चिन्ह 3 जुलाई को वितरित किए जाएंगे।
  • मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
  • दूसरे चरण के लिए चुनाव चिन्ह 8 जुलाई को दिए जाएंगे।
  • मतदान 15 जुलाई को निर्धारित है।
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी

19 जुलाई को दोनों चरणों की मतगणना कराई जाएगी। आयोग ने सभी जिलों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad