उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो मासूम भी शामिल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात एक मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब दो बजे हुआ, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। अचानक दीवार गिरने से गुलाम हुसैन (26 वर्ष), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), तीन वर्षीय पुत्र आबिद और 10 माह की मासूम बच्ची सलमा मलबे में दब गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन भारी मलबा और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।
प्रारंभिक जांच में हालिया बारिश और मकान की जर्जर स्थिति को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पुराने और कमजोर मकानों की समय रहते जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश