उत्तराखंड: भीषण आग में दादी-पोते की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली तहसील के पातला (ताल) गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण घर में भीषण आग लग गई, जिसमें दादी और उनके पोते की जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रात के समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद पांच लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी भीषण थी कि दादी और उनके मासूम पोते को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे तीन अन्य लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण