भागवत कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, दो की मौत, सात घायल
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। भिलंगना ब्लॉक के पौनाड़ा गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
नायब तहसीलदार बालगंगा बिरम सिंह पंवार के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 11 लोग पिकअप से छिटककर बाहर गिर गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा सुनकर गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की वजह का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और जिस रास्ते से वाहन गुजर रहा था वह काफी खराब और कच्चा था। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई