केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्री आज से कर सकते हैं हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, यहां करें आवेदन
देहरादून। केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए आज मंगलवार से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अक्तूबर से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
दरसल हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने 18 अक्तूबर से चारधाम यात्रा शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को हेली सेवा की सुविधा नहीं मिल पाई है। मई में चारों धामों के कपाट खुलने से पहले यूकाडा ने हेली सेवा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली थीं।
इधर गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। पूर्व में वेबसाइट पर हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। जिस पर करीब 1100 तीर्थ यात्रियों ने बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन चारधाम यात्रा पर रोक होने के चलते बुकिंग रद्द कर यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया था। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया का कहना है कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी और एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत