टिहरी में बारिश का कहर; बिलोंदी पुल पर सैलाब से दुकानों में घुसा मलबा, कार और स्कूटियां दबीं
टिहरी। जिले के जौनपुर विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। मूसलधार बारिश के चलते भवान-नगुण मोटर मार्ग पर स्थित बिलोंदी पुल में तेज सैलाब आ गया, जिससे आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। इस दौरान एक कार और दो स्कूटियां भी मलबे में दब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुई अतिवृष्टि के कारण बिलोंदी पुल क्षेत्र में अचानक जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बहाव के साथ आए मलबे ने सड़क किनारे की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में पानी और मलबा घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
स्थानीय दुकानदार कुलवीर सिंह की दुकान में रखे 215 कट्टे सीमेंट पानी में भीगकर खराब हो गए। व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय निवासी महिपाल सिंह रावत और विनोद सेमवाल समेत अन्य लोगों ने प्रभावित दुकानदारों को क्षतिपूर्ति देने की मांग उठाई है।
भारी बारिश और मलबा आने के कारण भवान-नगुण मोटर मार्ग चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं थत्यूड़ थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई थी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!