उत्तराखंड में बारिश कहर: इस बार टिहरी के घनसाली में फटा बादल, दहशत में ग्रामीण
टिहरी। राजधानी देहरादून से सटे टिहरी ज़िले के सीमांत घनसाली के नैलचामी क्षेत्र में बुधवार तड़के 6 बजे बादल फटने से करीब आधा दर्जन गांव चपेट में आए हैं.
जानकारी के मुताबिक बादल फटने की ये घटना आज सुबह करीब 6 बजे हुई. बादल फटने से बरसाती नाले का जलस्तर बढ़ गया और उसमें उफान आ गया. बरसाती नाले के उफान ने थार्ती भटवाड़ा में तीन पुलिया और थार्ती-चिरबाटिया में निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त कर दिया. जबकि कई बीघा खेत मलबे से पट गए हैं.
घटना की जानकारी मिलते है प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है क्योंकि नदी में जलस्तर खतरनाक हो रहा है. ज़िले में देर रात से हो रही बारिश के चलते आज 24 अगस्त को 36 ग्रामीण सड़कें ठप हैं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण