उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को भी कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहकर कार्रवाई करने की सलाह दी है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जनपदों में आज कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से लेकर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को नदियों-नालों के पास जाने से बचने, संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश