रामनगर: सहकर्मी से प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने खाया जहर, हालत गम्भीर
रामनगर। क्षेत्र में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में एक साथ काम करने वाले युवक- युवती आपस में दिल लगा बैठे जिसके बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली लेकिन युवक शादीशुदा होने के चलते युवती से शादी नहीं कर पाया जिसके बाद दोनों ने एक साथ आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। जहर खाने वाला युवक विवाहित है और उसकी एक पुत्री भी है।
पीरूमदारा निवासी राजकुमार गांव में ही एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है जहां एक लड़की भी काम करती थी दोनों का साथ आना जाना था इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। मंगलवार शाम को दोनों ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया। हालत बिगडऩे पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी