रानीखेत: ताहिर खान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चला था अग्निवीर बनने, पहुंचा जेल
रानीखेत। उत्तराखंड के रानीखेत में हो रही अग्निवीर भर्ती के दौरान एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के होने की शक पर मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचित कर हैण्ड ओवर किया गया। इधर, बुधवार को मामला का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलक राम वर्मा ने फर्जी दस्तावेजों के पीछे बड़े गिरोह की आशंका जताई। कहा कि मामले की तहत तक जाकर जांच की जाएगी। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। जिसके द्वारा अपने फर्जी स्थाई निवास, जाति निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बनाये गये हैं, उक्त ताहिर खान को निर्गत एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर अमित के नाम पर रजिस्टर्ड है।
प्रकरण में ए0आर0ओ0 भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ताहिर खान उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में धारा 420 ipc मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल