उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके हुए महसूस, लोग घरों से बाहर भागे
उत्तराखंड में भूकंप के तीव्र झटके आने से हड़कंप मच गया, रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 4 मापी गई, फिलहाल लोग घरों से बाहर निकलकर खड़े हैं, अभी तक जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, यह भूकंप मंगलवार की दोपहर 2: 28 मिनट पर आया जो कि कुछ सेकेंड तक ही रहा, इसके नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में नैनीताल भी शामिल है मैं जबरदस्त झटके महसूस किए गए, यहां लालकुआं नगर में भूकंप आने के बाद लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ खड़े हुए, तथा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आज आए भूकंप का मुख्य केंद्र नेपाल बताया जा रहा है इससे पूर्व रविवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र बिंदु पिथौरागढ़ जनपद था 36 घंटे के भीतर दुबारा भूकंप के झटके आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश