Uttarakhand: प्रदेश में अभी नहीं मिलेगी सर्दी से निजात, कड़ाके की ठंड बरकरार, इस दिन बारिश के आसार
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बरकरार है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं और जनजीवन बेहाल है। इससे तापमान भी नीचे आ गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों को फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश में 17 जनवरी से उच्च पहाड़ी इलाकों मे बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, 17 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथोरागढ़ जनपदों तथा 18 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथोरागढ़ जनपदों के 3000 मीटर व् उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 जनवरी से 17 जनवरी तक राज्य के देहरादून, पौड़ी तथा नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में रात्रि/सुबह के समय उथला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने पाला पड़ने और घने कोहरे की स्थिति में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर