रुद्रपुर: डंपर की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम….
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर से नानकमत्ता की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जीत भट्ट(17) और खेड़ा निवासी विकास(21) शाम को नानकमता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
वही टक्कर लगने से बाइक में सवार दोनों युवक डंपर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में से जीत पीएसी के जवान महेश का बेटा था। बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक