रुद्रपुर: यहां गैस सिलेंडर फटने से दुकान में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति घायल
रुद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में गैस सिलेंडर फटने से दुकान में भीषण आग लग गयी। जिससे आस-पड़ोस की दुकानों को भी चपेट में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल के सामने बनी दुकानों में रविवार सुबह अचानक आग की लपटें धड़कने लगी देखते ही देखते आग ने आस-पड़ोस की सभी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई जो दुकान के अंदर फैल गई और उसके द्वारा आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक व्यक्ति के आग में घायल होने की जानकारी मिली है। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग में काफी सामान जलने की संभावना बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल