उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की जारी की नई विज्ञप्ति, देखें…..
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमेन अनुदेशक) परीक्षा-2023 को लेकर नई अपडेट जारी की है।
आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार–
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमेन अनुदेशक) के रिक्त 37 पदों हेतु विज्ञापन संख्याःः A-2/DR (F.I.)/E- 5/2023-24 दिनांक 20 अक्टूबर, 2023 विज्ञापित किया गया था। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेण्डर दिनांक 26 अप्रैल, 2024 में उक्त परीक्षा की प्रस्तावित तिथि दिनांक 31 जुलाई, 2024 उल्लिखित की गयी थी, परन्तु उक्त अवधि में जनपद हरिद्वार में डाक कांवड़ मेले में अत्यधिक संख्या में श्रद्वालुओं का आगमन होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में पहुँचने में होने वाली असुविधा के दृष्टिगत उक्त परीक्षा तिथि को परिवर्तित करते हुए नवीन तिथि 07 अगस्त, 2024 निर्धारित की जाती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!