Uttarakhand: राज्य में करवट लेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
Uttarakhand: आज से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज से अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।
मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई