उत्तराखंड में घटा वोटिंग परसेंटेज, जानें लोकसभावार कितना हुआ मतदान
देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर करीब 54.50 फीसदी मतदान हुआ है. ये साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से बेहद कम है. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की पांचो सीटों पर 61.48 फीसदी मतदान हुआ था. पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस लोकसभा चुनाव में लगभग 7 फीसदी कम मतदान हुआ है. जिसके कई कारण होने की संभावना है. मुख्य रूप से इस चुनाव के दौरान मतदाता काफी साइलेंट थे. इसके साथ ही अत्यधिक शादियां होने के चलते भी मत प्रतिशत में गिरावट आई है।
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों की बात करें तो सबसे अधिक मतदान नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर हुआ है. यहां 60.04 फीसदी मतदान हुआ है. इसके बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर 59.73 फीसदी मतदान हुआ है. टिहरी लोकसभा सीट पर 52.08 फीसदी मतदान हुआ है. गढ़वाल लोकसभा सीट पर 49.93 फीसदी मतदान हुआ है. प्रदेश में सबसे कम अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर हुआ है. अल्मोड़ा में 45.72 फीसदी ही मतदान हुआ है. साल 2019 से मुकाबला मत प्रतिशत घटना निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. इस बार मतदान प्रतिशत को 75 फीसदी तक पहुंचाने का निर्वाचन आयोग ने लक्ष्य रखा था. अपने लक्ष्य को पूरा करना तो दूर निर्वाचन आयोग साल 2019 में हुए मतदान फीसदी से भी कोशों दूर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई