साइबर ठगी का नया पैतरा: 1 रुपये भेजते ही खाली हो रहा बैंक खाता, कहीं आपके पास तो नहीं आया ऐसा मैसेज
साइबर अपराधियों ने लोगों की जमा पूंजी हड़पने का नया तरीका इजाद कर लिया है। अब ठग ओटीपी मांगने के बजाय केवल एक रुपये ट्रांजेक्शन करने के नाम पर पूरा बैंक खाता साफ कर दे रहे हैं। इस नए पैतरे में कई लोग फंसकर जीवनभर की कमाई गंवा चुके हैं।
पहले एक रुपये की करते हैं डिमांड
साइबर विशेषज्ञ और सीओ रामनगर सुमित पांडे ने बताया कि ठग काफी प्रशिक्षित होते हैं। वे सबसे पहले लोगों को झांसे में लेने के लिए बीमा पॉलिसी, किराया, सिम या एटीएम एक्टिवेशन जैसी चीजों को लेकर फोन करते हैं। फिर वे परीक्षण के लिए एक रुपये भेजने को कहते हैं, ताकि यह लगे कि वे कोई साधारण ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, ना कि धोखाधड़ी। कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही ठग के झांसे में आकर पीड़ित व्यक्ति एक रुपया यूपीआई या अन्य नेट बैंकिंग से भेजता है, साइबर अपराधी उस मोबाइल नंबर या खाते की अहम जानकारी निकाल लेते हैं।
केस-1: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर में बीमा पॉलिसी के नाम पर सेना के एक जवान को 10 अगस्त को फोन आया। पॉलिसी एक्टिवेशन के नाम पर कुछ धनराशि जमा करने कहा गया। ठग ने सबसे पहले जवान से एक रुपये भेजने को कहा। एक रुपये भेजते ही कुछ देर में 57 हजार रुपये जवान के खाते से कट गए।
केस-2: बनबसा निवासी एक कारोबारी के पास ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर फोन आया। सामान ऑर्डर के बाद जब व्यापारी ने पेमेंट के लिए कहा, तो ठग ने कहा कि पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। व्यापारी से एक रुपये डालने को कहा गया। विश्वास में आकर एक रुपये व्यापारी ने भेजा तो उसके खाते से 29 हजार रुपये उड़ा लिए।
ठगी से बचने को क्या करें
* किसी अनजान को कोई रकम या दस्तावेज ना भेजें। खासकर जब संदिग्ध कारण हो।
* किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, वे खतरनाक ऐप या वेबसाइट तक आपको ले जा सकते हैं।
* बैंक, बीमा कंपनी या सेवा प्रदाता से जुड़े ऐसे अनुरोध असल में आधिकारिक तरीके सही से जांचें।
* हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करना
* मोबाइल पर चलने वाले सभी ऐप को अपडेट रखना जरूरी है।
* यूपीआई या नेट बैंकिंग में मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश