लालकुआं: यहां विजय संकल्प यात्रा में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के नही पहुचे तो फेन्स हुए मायूस

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही सभी दलों ने अपनी राजनीतिक ताकत झोंक दी है इसी के चलते आज क्षेत्रीय भाजपा सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट क्षेत्र के दौरे पर संकल्प रैली के साथ पहुंचे जहां एक ओर कार्यकर्ताओं ने वीआईपी गेट के निकट अपने प्रिय सांसद का एवं संकल्प रैली का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया उसके बाद नगर में रैली निकालते हुए 25 एकड़ कॉलोनी स्थित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

जहां बड़ी संख्या में उपस्थित जनता ने फूल मालाओं एवं परंपरागत तरीके से रैली का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर पूर्व से पार्टी द्वारा प्रचारित दिल्ली सांसद मनोज तिवारी एवं भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी के कार्यक्रम में ना पहुंचने पर इंतजार कर रही जनता मायूस नजर आयी। और मंत्री जी के संबोधन समाप्त होने से पहले ही जनता से भरा पंडाल खाली होने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad