दुःखद–उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद
देहरादून। वीर भूमि उत्तराखंड का एक और जांबाज देश के लिए शहीद हो गया है। साल के अंतिम दिन नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए अनारवाला देहरादून निवासी गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक अनारवाला निवासी 1/3 गोरखा राइफल्स में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे।
देर शाम शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद उनके आवास में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का जमावड़ा लग गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। प्रदीप थापा कुछ महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए हुए थे। और अब उनकी शहादत से उनके परिवार कोहराम मच गया हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई