UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा क़ो लेकर जारी किया ये अपडेट, देखें…..
व्यवस्थाधिकारी-व्यवस्थापक पद की परीक्षा 17 मार्च को
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक के रिक्त पदों पर 17 मार्च को भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन्हें अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से निकाल सकते हैं।
आयोग की ओर से डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में व्यवस्थाधिकारी एवं व्यवस्थापक के रिक्त 13 पदों के लिए परीक्षा भर्ती निकाली गई थी। भर्ती के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी गई है, जो हरिद्वार नगर में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने के लिए आयोग की ओर से अपनी वेबसाइट पर पात्र मिले आवेदन करने वालों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
आयोग के अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थी वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड निकाल लें, क्योंकि, डाक से अलग से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई