UKSSSC ने इस परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, देखें सूची…..
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वाहन चालक/प्रवर्तन चालक/डिस्पैच राइडर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
वाहन चालक/प्रवर्तन चालक/डिस्पैच राइडर की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 12 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के आधार चयनित अभ्यर्थियों की 10 दिसम्बर, 2023 से 27 जनवरी, 2024 तक वाहन चालन परीक्षा सम्पादित की गई।
लिखित परीक्षा एवं वाहन चालन परीक्षा के आधार पर आयोग ने अभिलेख सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता सूची आयोग की जारी कर दी। हालांकि, यह औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन-पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन के पश्चात् कुल अर्ह अभ्यर्थियों से उनकी मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जायेगा।





संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!