उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कल होंगे जारी , ऐसे देखें अपना रिजल्ट……
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित हो गई है।
विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 का परीक्षाफल विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 6 जून 2022 समय सांय 04.00 बजे परिषद कार्यालय रामनगर में घोषित किया जायेगा।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा दिनांक 28 मार्च, 2022 से प्रारम्भ हो कर 19 अप्रैल, 2022 के मध्य प्रदेश भर के 1333 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पादित की गयी थी।
छात्र यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप