प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली शातिर युवती और उसका साथी गिरफ्तार, अब तक कई को बना चुके हैं शिकार

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पहले लोगों को प्रेमजाल में फंसाता था और फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर युवती और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि रविवार को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक महिला और उसका पुरुष मित्र उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली कर रहे हैं। इस पर कोटद्वार कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के लिए गठित पुलिस और सीआईयू टीम ने दोनों आरोपियों नवजोत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ताहारपुर, थाना नजीबाबाद और निधि शर्मा पुत्री हुकम सिंह निवासी ग्राम प्रेमपुरी, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

एसपी ने बताया कि आरोपी निधि शर्मा सड़कों पर वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और फिर उनसे दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाती थी। इसके बाद वह उन्हें सुनसान कमरे में ले जाती, जहां कुछ देर में उसका साथी नवजोत वहां पहुंचता और दोनों की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता। इसके बाद पीड़ित से मोटी रकम की मांग की जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं और अब तक कई लोगों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और संभावना है कि इनसे कई और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी को इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad