उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी…

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के लिए भारी बताए है। बताया जा रहा है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम के बदलने का असर दिख सकता है। कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड एक बार फिर से लौटकर आने वाली है। 10 से 11 के बीच मौसम करवट ले लेगा। प्रदेश में रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रह सकती है।

वहीं 11 और 12 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हो सकता है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 13 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad